Crime Hindi News

104 मामलो में वांछित माओवादी दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश ‘सरेंडर’, बोकारो में 58 मामले दर्ज


Bokaro: भाकपा माओवादी संगठन का रिजनल कमांडर 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया। रांची जोनल ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में मिथिलेश ने आइजी अभियान एवी होमकर, रांची जोनल आइजी पंकज कंबोज और सीआरपीएफ के अधिकारी के समक्ष सरेंडर किया।

मौके पर डीआइजी एसटीएफ अनुप बिरथरे, एसपी हजारीबाग मनोज रतन, बोकारो एसपी चंदन झा समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश के ऊपर कुल 104 मामले दर्ज हैं, जिनमें बोकारो जिले के विभिन्न थानों में कुल 58 मामला दर्ज है। इसके अलवा चतरा में 05, सरायकेला में 04, खूंटी में 03, चाईबासा में 02, हजारीबाग में 26 धनबाद में 01 और गिरिडीह जिले में 05 मामले दर्ज हैं।

इस बाबत उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन झा ने कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे नक्सली संगठनों में दहशत का माहौल है। यही वजह है कि छोटे से लेकर बड़े नक्सली आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर रहे हैं।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!