Hindi News

मौसम विभाग: बोकारो के न्यूनतम तापमान में गिरावट, बढ़ी ठिठुरन


Bokaro: जिले में पारा तेजी से नीचे गिरना शुरू हो गया है। शनिवार को धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवा चल रही थी। दिन में बोकारो का तापमान अधिकतम 26 डिग्री एवं न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में कनकनी बढ़ गई है। सूरज ढलने के बाद अधिकतर लोग घरो में रहना पसंद कर रहे है।

बोकारो के मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट का अनुमान है। आगामी सात दिनों के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 7 से ८ डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इन सात दिनों में 17 , 19 , 20 और 21 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे । इससे लोगों की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

यह है बोकारो मौसम विभाग द्वारा जारी बुलिटिन:

शनिवार को नया मोड़ में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग नजर आये। वैसे तो सर्दियों के मौसम में हर उम्र के लोगों को देखभाल की जरूरत होती है , लेकिन , बच्चों की खास देखभाल होनी चाहिए।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!