Hindi News

बोकारो अधिवक्ता संघ चुनाव: कांटे की टक्कर में मृत्युंजय बने महासचिव, ठाकुर कालिका नंद सिंह अध्यक्ष


Bokaro: बोकारो जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की काउंटिंग बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ठाकुर कालिका नन्द सिंह अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर विजई घोषित हुए। वहीं महासचिव पद पर इस बार मृत्युंजय श्रीवास्तव और दिनेश शर्मा के बीच टक्कर जोरदार थी। जिसमे मृत्युंजय श्रीवास्तव 44 वोट से जीत गए। उपाध्यक्ष पोस्ट पर वासुदेव गोस्वामी तो कोषाध्यक्ष पद पर सोमनाथ शेखर ने जीत हासिल की।

बुधवार देर रात तक काउंटिंग हुई। अपने पसंदीदा उम्मीदवार का रिजल्ट जानने को अधिवक्ता उत्सुक रहे। जैसे-जैसे परिणाम आने लगा माहौल, कही ख़ुशी -कही गम , वाला दिखने लगा। बताया जा रहा है कि महासचिव पद का चुनाव सबसे दमदार रहा और आखरी तक रोचक बना रहा। इस बार के चुनाव में कुल 871 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। (फोटो नीचे) 

जिला बार काउंसिल का चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर मोहम्मद इकबाल अंसारी की देखरेख में किया गया। चुनावी मैदान में विभिन्न पदों के लिए कुल 48 उम्मीदवार थे। जिनके भाग्य का फैसला 871 अधिवक्ताओ ने किया। सबसे अधिक 27 उम्मीदवार कार्यकारी सदस्य के लिए चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद पर तीन-तीन उम्मीदवार, उपाध्यक्ष के लिए चार और कोषाध्यक्ष के लिए दो उम्मीदवारो ने अपनी किस्मत आजमाई।

महासचिव पद पर मुख्य मुकाबला मृत्युंजय श्रीवास्तव और दिनेश शर्मा के बीच रहा। जबकि अध्यक्ष पद पर सुदेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार और ठाकुर कालिका नंद सिंह के बीच मुकाबला हुआ।

Newly Elected Executive Member of Bokaro District Bar Association
1. अतुल कुमार रवानी 272
2. रूपेश कुमार 266
3. मृत्युंजय मल्लिक 258
4. नवीन कुमार 257
5. संपूर्ण चंद्र लायक 246
6. कामदेव पाठक 245
7. संजय कुमार 216
8. सृष्टिधर सिंह 212
9. माया सिंह 203

ठाकुर कालिका नंद सिंह (प्रेसिडेंट)
वासुदेव गोस्वामी (उपाध्यक्ष)
 ()
सोमनाथ शेखर (कोषाध्यक्ष)


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!