Education Hindi News

DPS, Chinmaya सहित अन्य स्कूलों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस


Bokaro: हाकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। जाने माने हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर वर्ष 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो में  इस अवसर पर विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शतरंज, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने खेल भावना के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विगत एक सप्ताह से चल के विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का समापन शनिवार को हुआ।
‘लेट अस प्ले अगेन’ थीम के साथ इस खेल उत्सव में न केवल खेल के महत्व पर प्रकाश डाला गया अपितु वैश्विक संकट के कारण लंबे अंतराल के बाद फिर से एक साथ खेलने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
डीपीएस बोकारो के प्राचार्य ए एस गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल एक ऐसा जरिया है जो एक व्यक्ति में कई कौशल विकसित करता है। यह सामाजिक एकता को मजबूत करता है और सभी के बीच एकजुटता, सहिष्णुता, देशभक्ति, नेतृत्व और भाईचारे को बढ़ावा देता है। मंच संचालन शिक्षक नीरज कुमार, वाईस हेडब्यॉय सर्वज्ञ संजय व वाईस हेड गर्ल स्वीटी दिवाकर एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य अंजनी भूषण ने किया।
वही चिन्मया विद्यालय में भी राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जिसमे कक्षा नवमी से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से मनाया। ग्यारहवीं की छात्रों ने 5 अलग अलग वीडियो के माध्यम से खेल के महत्व को बताया। वही नवमीं की देवलीना ने अपने स्पीच ( भाषण)से सभी को प्रभावित किया।सचिव महेश त्रिपाठी ने बच्चों को कहा कि जो हिट है वो फिट है।स्वास्थ्य जीवन में सफलता हमारे पास रहती है। जीवन के हर मोड़ पर स्वस्थ शरीर की आवश्यकता होती है। कार्यक्रम का संचालन राजश्री चौधरी, कुणाल राज एवम रूपकथा ने किया।
वीडियो प्रदर्शनी में सुदीप्ता, महिमा, अदीबा अली, दीक्षा रानी, रोशन कुमार, आकाशदीप, आकर्षण सिंह, आकांक्षा, विनायक, दिव्या, अनुष्का, आर्यन, देव संगम, खुशी एवम पीयूष दुबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चिन्मय विद्यालय के शारिरिक शिक्षक हरिहर पाण्डे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पे गोपाल चंद मुंशी, संजीव सिंह, प्रांजल सेकिया एवम देवदीप चक्रवर्ती उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!