Uncategorized

नये डीडीसी कीर्तिश्री जी ने किया पदभार ग्रहण


Bokaro: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैंच की अधिकारी कीर्तिश्री जी. ने गुरुवार शाम को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बोकारो का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता सादात अनवर, एसडीओ चास दीलीप प्रताप सिंह शेखावत व अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद पदभार का आदान-प्रदान किया गया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात डीआरडीए के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों के साथ परिचय प्राप्त किया।

नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त कीर्तिश्री जी. ने कहा कि विकास कार्यों को सही तरीके से क्रियान्वित करना उनका उद्देश्य है। ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं का सही संचालन व उसका लाभ उचित लोगों को दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। उल्लेखनीय हो कि, बुधवार को झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा निवर्तमान उप विकास आयुक्त का स्थानांतरण कर दिया गया था।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!