Crime Hindi News

Bokaro: महिला को ज़िंदा जलाने वाले मामले में नया मोड़, पुलिस को मिले वीडियो ने जांच की दिशा बदली


Bokaro: 38 वर्षीय महिला अमीषा परवीन की जलकर हुई दुखद मौत के मामले ने एक आश्चर्यजनक मोड़ ले लिया है। अब पुलिस को इस घटना से सम्बंधित एक वीडियो मिला है, जिसमे यह दिख रहा है कि मृतका ने खुद ही अपने आप को आग लगाई है, ना की किसी ने उसको जलाया है।

हालांकि पुलिस ने गुरुवार को उक्त घटना के चार नामजद आरोपी महिलाओ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, लेकिन वीडियो मिलने के बाद पुलिस इस एंगल पर ध्यान केंद्रित कर रही है। एसपी बोकारो अलोक प्रियदर्शी ने कहा कि घटना से सम्बंधित मिले वीडियो में कुछ नए तथ्य सामने आये है। हमलोग ने जाँच की दिशा बदली है। घटना का मूल कारण पारिवारिक विवाद और जमीनी विवाद है।

माराफारी थाना अंतर्गत बांसगोरा इलाके में बुधवार को हुई इस दिल दहला देने वाले घटना के बारे में यह बताया जा रहा था कि, भूमि विवाद को लेकर लोगों के एक समूह द्वारा महिला पर तेल छिड़ककर उसको ज़िंदा जला दिया। उसके बाद महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टरों ने उसे तुरंत बीजीएच रेफेर कर दिया, जहां उसकी मौत रात में हो गई। वह 80 परसेंट जल चुकी थी।

घटना के बाद मृतका के बेटे मुजाब अली ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया था कि भूमि विवाद को लेकर उसकी नानी और अन्य लोगों ने उसकी माँ को जिंदा जला दिया है। आरोपियों ने उसके घर में तोड़फोड़ भी की है। जिसके बाद पुलिस ने उस एंगल से जांच शुरू की, लेकिन अब जो वीडियो सामने आया उसमें खुद परवीन के हाथ में कोई ज्वलनशील पदार्थ था जिसमे अचानक आग लग गई और वह जल गई।

झामुमो मांग करता है कि मृतक महिला को न्याय मिले

बांसगोड़ा डूमरो की घटना में महिला की मृत्यु के प्रति झामुमो अपनी संवेदना प्रकट करता था। झामुमा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि यह घटना जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। झामुमो मांग करता है कि मृतक महिला को न्याय मिले। उसकी मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जांच हो। जो लोग उसके मौत के लिए जवाबदेह हैं उन लोगों पर कड़ा से कड़ा कार्रवाई हो। तत्काल महिला के दो बच्चों को पुनर्वासित करने की व्यवस्था प्रशासन करे। प्रशासन से मांग करते हैं कि जमीन विवाद के मामलों को गंभीरता से लें और उचित न्याय करें । इसके छह माह पूर्व जमीन विवाद में हुई मौत पर प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया, इसलिए इस प्रकार की घटनाएं हो रही है।

दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा मिलें: स्वेता सिंह, कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्वेता सिंह जी ने उपायुक्त से मिल कर श्वेता सिंह ने कहा बांसगोड़ा के आमीषा परवीन के दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा दे और उसके बच्चो को उचित मुआवजा मिले

Bokaro: महिला पर तेल छिड़क कर ज़िंदा जलाने का मामला आया सामने, पुलिस कर रही जांच

Source: https://www.theweek.in/wire-updates/national/2023/10/19/ces2-jh-woman-death.html

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!