Hindi News

Bokaro: नहाय-खाय के साथ व्रतियों का छठ व्रत शुरू


Bokaro: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। छठ पूजा का चार दिवसीय त्योहार होता है। व्रत के सभी अलग-अलग दिनों का काफी महत्व है। कद्दू भात ग्रहण करने के बाद व्रती उपवास करती हैं। छठ का व्रत अलग-अलग रूप में और कठिन होता चला जाता है।

लोगों ने शुक्रवार को अर्घ्य देने के लिए सूप व सामग्री रखने के लिए दउरा-दउरी की खरीदारी की। इसके पहले लोगों ने घर की साफ सफाई की। नहाय-खाय के दिन अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद बनाया जाता है। यह प्रसाद लोगों के बीच वितरित भी किया जाता है और यही से छठ पर्व की शुरुआत होती है।

इस साल छठ पूजा की तारीखें:

17 नवंबर, 2023 – नहाय-खाय
18 नवंबर, 2023 – खरना
19 नवंबर, 2023 – छठ पूजा, पहला अर्घ्य
20 नवंबर, 2023 – पारण, सुबह का अर्घ्य

आइये फोटो के माध्यम से देखे छठ महापर्व के तैयारियों की तस्वीरें – 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!