Hindi News Politics

टेंशन लेने की जरुरत नहीं, भाजपा के नेता जनता के बीच नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर ही सक्रिय: JMM Bokaro


Bokaro: भाजपा व आजसू के नेता जनता के बीच नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर ही सक्रिय है। भाजपा की सुपर फ्लाप ‘संकल्प यात्रा’ से यह स्पष्ट हो गया है कि चुनाव से पहले ही विपक्ष हार चुका है। उसके पास जन समर्थन नहीं है। उक्त बातें झामुमो के बोकारो विधानसभा प्रभारी मंटू यादव ने पार्टी की एक बैठक में कही।

झामुमो बोकारो के नेताओ ने क्रेडिट लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो जिले के चंदनकियारी में इंजीनियरिंग कालेज और बोकारो में मेडिकल कालेज दिया। जो 20 वर्षों तक केवल मुद्दा था, अब वह सपना साकार हो रहा है। लोगो के विश्वास के बदौलत झामुमो आगमी 2024 के चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।

शनिवार को झामुमो बोकारो महानगर समिति की बैठक सेक्टर-9, मधुडीह कार्यालय में हुई। जिसमें सांगठनिक मजबूती, सदस्यता अभियान, बूथ कमिटी गठन, आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी, सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने एवं संगठन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि विपरित परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य को बेहतर नेतृत्व प्रदान किया है और सभी को साथ लेकर चलने का काम किया है। यह पहली सरकार है जहां शतप्रतिशत लोगों को पेंशन मिल रहा है।

मंटू यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में गरीब के बच्चों के लिए सीबीएससी विद्यालय खोलने जा रहे हैं, अब मजदूर का बेटा भी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालय में शिक्षा लेंगे। हेमंत सरकार में स्कूल व स्कूली बच्चों को सुविधा मिली है। बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि आगमी 2024 के चुनाव में झामुमो की प्रचंड बहुमत की सरकार बने इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता की जवाबदेही लेनी होगी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ही झारखंड व झारखंडियों का भला सोच सकती है। झामुमो सुप्रीमो गुरुजी एवं झारखंड प्रदेश के विकास पुरुष हेमंत सोरेन के प्रति आस्था रखते हुए सैकड़ो की संख्या में आज विभिन्न पार्टियों को छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्च मैं शामिल हुए।

बैठक में मुख्य रूप से फयाज आलम फिरदोस अंसारी मनोज हेंब्रम प्रमोद तापड़िया सुबल महतो मिथुन मंडल सुसांत मुंडा अजय हेंब्रम परमानंद सोरेन चंदू सिंह मुंडा अर्जुन महतो के के मंडल बोकारो जिला महिला सचिव निशा हेंब्रम राजकुमार सोरेन ज्योति लाल सोरेन अभिमन्यु मांझी अशोक हेंब्रम सोहन मुर्मू संतोष सिंह मोहन हेंब्रम टीपी महतो बीरू मुंडा विनोद महतो धनेश् तूरी पप्पू सरदार रतनलाल मांझी पुनीत विश्वकर्मा बद्री स्वर्णकार प्रदीप मंडल मंटु चीस्ती लकी गोस्वामी जीतन मांझी अयूब राजा संजय साव सुधीर मांझी ।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!