Hindi News

Bokaro: बारी-कोआपरेटिव गोलीकांड में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कुख्यात शाहनवाज़ को गिरफ्तार कर भेजा जेल


Bokaro: बारी कोआपरेटिव कालोनी में हुई फायरिंग की घटना के 24 घंटे के अंदर जिला पुलिस ने शनिवार को कुख्यात शाहनवाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ शुक्रवार की रात सेक्टर 12 थाना अंतर्गत बारी कोआपरेटिव पुल के पास हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। आरोपी ने करीब पांच राउंड फायरिंग की थी। जिसमे तीन का खोखा घटनास्थल से बरामद हुआ है।

एसपी, बोकारो, चंदन कुमार झा ने कहा कि शाहनवाज पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। बारी कोआपरेटिव में हुए फायरिंग की घटना में फिर से उसका नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अपराध में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में शाहनवाज़ और अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज़ कराया गया था। एक निवासी ने बताया कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया था। जिस तरह से वे फायरिंग कर रहे थे और आराम से चले गए लगता है की उनको पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं था।

घटना रात करीब नौ बजे की है। जिसके बाद सेक्टर 12 थाना प्रभारी दुल्लड़ चौड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अनुसंधान शुरू किया। घटनास्थल से तीन कारतूस बरामद किए हैं। दुल्लड़ चौड़े ने कहा, ऐसा लगता है कि फायरिंग करने में देशी कट्टे का यूज़ किया गया हैं। शाहनवाज के आलावा उसका एक सहयोगी नामजद हुआ है, बाकि कुछ अज्ञात है। उनको भी पकड़ने की कोशिश जारी है।

बताया जा रहा ही कि आरोपी चार पहिया वाहन से मौके पर पहुंचे थे। बैंक ऑफ इंडिया के सामने कार खड़ी करने के बाद अपराधियों ने फायरिंग की। आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनकर सूचना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी दुल्लड़ चौड़े ने कहा कि शाहनवाज काफी कुख्यात है। उसपर पहले से ही जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट सहित अन्य 16 मामले दर्ज़ है। कुछ मामलों में उसको जमानत मिली हुई थी। वह अब जमीन के धंधे में भी घुस गया है और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर अपनी दहशत स्थापित करने के फिराक में है। वह सिवनडीह के आजाद नगर का रहने वाला है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!