Hindi News

सज धज कर पुलिस लाइन मैदान तैयार, झंडोत्तोलन कल…


Bokaro: 75 वें. गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान सज – धज कर तैयार है। मैदान में रंग – रोहण कार्य पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को पूर्वाह्न नौ बजे पुलिस लाइन मैदान में माननीय मंत्री,उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग श्रीमती बेबी देवी झंडोत्तोलन करेंगी।

इसके पूर्व पुलिस अवर निरीक्षक, सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस बल फोर बोकारो, जिला पुरूष सशस्त्र बल -1, जिला पुरूष सशस्त्र बल – 2, जिला महिला सशस्त्र बल एवं गृहरक्षा वाहिनी के प्लाटून एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा परेड किया जाएगा।

वहीं,विभिन्न विभागों द्वारा झांकी निकाली जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा,खेल,कार्यालय पदाधिकारियों/कर्मियों आदि को बेहतर कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला मुख्यालय के अलावा अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा।

झंडात्तोलन का निर्धारित समय निम्न है :-

– उपायुक्त बोकारो गोपनीय कार्यालय में झंडोत्तोलन : 08:00 बजे पूर्वाहन।

– पुलिस अधीक्षक, बोकारो का शहीद स्मारक पर आगमन एवं माल्यार्पणः 8.20 बजे पूर्वाहन।

– पुलिस अधीक्षक बोकारो का परेड मैदान में आगमन : 08:25 बजे पूर्वाहन।

– उपायुक्त बोकारो का शहीद स्मारक पर आगमन एवं माल्यार्पण : 08:30 बजे पूर्वाहन।

– उपायुक्त बोकारो का परेड मैदान में आगमन – 8.35 बजे पूर्वाहन।

– पुलिस उप-महानिरीक्षक कोयला क्षेत्र का शाहिद स्मारक पर आगमन, माल्यार्पण एवं परेड मैदान में आगमन : 08:40 बजे पूर्वाहन।

– पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी छोटा नागरपुर प्रक्षेत्र का शाहिद स्मारक पर आगमन, माल्यार्पण एवं परेड मैदान में आगमन : 08:45 बजे पूर्वाहन।

– माननीय मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग श्रीमती बेबी देवी का शाहिद स्मारक पर आगमन एवं माल्यार्पण : 08:50 बजे पूर्वाहन।

– माननीय मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग श्रीमती बेबी देवी का मंच पर आगमन एवं परेड टुकड़ी का निरीक्षण : 08:55 बजे पूर्वाहन।

– माननीय मंत्री उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग श्रीमती बेबी देवी द्वारा झंडोत्तोलन एवं संबोधन : 09:00 बजे पूर्वाहन।

– समाहरणालय बोकारो में उपायुक्त बोकारो द्वारा झंडोत्तोलन : 10:45 बजे पूर्वाहन।

– पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो में पुलिस अधीक्षक बोकारो द्वारा झंडोत्तोलन : 11:00 बजे पूर्वाहन।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!