Hindi News

बोकारो पुलिस लाइन में गोली लगने से पुलिसकर्मी की मौत, गलती से चली गोली या फिर आत्महत्या? जाँच शुरू


Bokaro: बोकारो पुलिस लाइन में रविवार शाम एक पुलिसकर्मी सुशिल कुमार त्रिवेदी की मौत गोली लगने से हो गई। घटना 9.15 बजे रात की है। मृतक पुलिसकर्मी सेक्टर 12 थाना में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। ज़िले कि सभी अधिकारी और पोलिसकर्मियों ने इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

बोकारो एसपी चंदन कुमार झा ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी की मौत गोली लगने हुई है। यह गोली कैसे चली यह अनुसंधान का विषय है। यह घटना तब घटी जब त्रिवेदी बन्दुक लेकर पुलिस लाइन के बैरक की ओर जा रहे थे। मृतक पुलिसकर्मी के राइफल से गोली गलती से चल गई, की उसने आत्महत्या की है या मामला कुछ और है इसको पता लगाने के लिए अनुसंधान किया जा रहा है।

पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि मृतक जवान आटोमेटिक राइफल लिए हुए थे और आर्म्स जमा करने के लिए जा रहा थे। तभी अचानक उनकी राइफल से गोली चल गई। गोली जवान कि छाती से लगते हुए पीठ से निकल गई। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि हो सकता है रास्ते में जाते वक़्त जवान का पैर पानी में फिसला हो और गोली चल गई हो या फिर गोली जमा करने कि लिए मैगज़ीन से निकलते वक़्त गोली चल गई हो। इस मामले में अनुसंधान जारी है।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!