Hindi News

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ बोकारो में विरोध प्रदर्शन


Bokaro: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना झारखंड प्रदेश एवं बोकारो जिला के तत्वाधान में सभी क्षत्रिय संगठनों ने जोरदार आक्रोश रैली निकाली। शहर के बाबू कुंवर सिंह स्मारक स्थल से पूरे सिटी सेंटर में मसाल जुलूस एवं कैंडल मार्च किया।

Follow: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

यह प्रदर्शन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के खिलाफ किया जा रहा है। जिसमे सैकड़ो लोग अपने हाथों में मसाल एवं कैंडल लेकर सिटी सेंटर एवं नगर का भ्रमण किये।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा की श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या एक राजनीतिक साजिश है। हत्या कांड में शामिल सभी लोगों को बेनकाब किया जाए। राजस्थान सरकार तत्काल प्रभाव से योगी मॉडल के आधार पर हत्यारों को गोली मारे। इस हत्याकांड में शामिल सभी लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाएं।

उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी राजस्थान ही नहीं पूरे देश भर में लोकप्रिय थे। और सर्व समाज, क्षत्रिय समाज, गाय, सनातन संस्कृति हिंदू एकता एवं युवाओं, महिला सबके लिए सदैव आवाज बुलंद करते थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!