Hindi News Politics

बोकारो से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा


Bokaro: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से करेंगे। यात्रा विभिन्न प्रदेशों से होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी। यात्रा को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी ने जो जानकारी साझा की है, उसके अनुसार झारखंड के 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी इसके माध्यम से तय होगी।

इन 13 ज़िलों में बोकारो भी है। झारखंड में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान आठ पड़ावों पर रुकेगी। जिसमे बोकारो भी संभावित है।

Follow: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की यह यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर के इम्फाल से शुरू होगी। जो 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। झारखंड में यह यात्रा दो चरणों में होगी। पहले चरण में यात्रा 11 जिलों में निकाली जाएगी, जबकि दूसरे चरण में यात्रा पलामू-गढ़वा पहुंचेगी और फिर बिहार के लिए रवाना होगी।

पश्चिम बंगाल से न्याय यात्रा झारखंड के संताल परगना में प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा का कारवां झारखंड के दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा, पलामू और गढ़वा तक जाएगा। न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों में 66 दिनों तक चलेगी. यह यात्रा 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

इस यात्रा में सामाजिक न्याय और जनता के बुनियादी सवालों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों-मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर जनजागरण किया जाएगा। देशभर के 13 राज्यों में से झारखंड तीसरा राज्य है जहां सबसे ज्यादा किलोमीटर की यात्रा की जाएगी और जिलों को कवर किया जाएगा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!