Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के टाउन एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के वर्तमान CGM कुंदन कुमार का रिटायरमेंट नजदीक है। इसे देखते हुए BSL प्रबंधन ने राकेश कुमार राय को CGM (Town Administration) की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, अपने कार्यकाल की शेष अवधि में कुंदन कुमार को कामकाज की निरंतरता और जिम्मेदारियों के हस्तांतरण को ध्यान में रखते हुए CGM इंचार्ज (Town Administration) बनाया गया है।

राकेश कुमार राय को टाउन एडमिनिस्ट्रेशन की कमान
SAIL के कॉरपोरेट कार्यालय, नई दिल्ली से 18 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, अब तक CGM (HRCF) के पद पर कार्यरत राकेश कुमार राय को CGM (Town Administration), BSL के पद पर पदस्थापित किया गया है।

कुंदन कुमार बने CGM इंचार्ज
वहीं, वर्तमान CGM (Town Administration) कुंदन कुमार को इसी विभाग में CGM इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। यह बदलाव उनके मौजूदा वेतन और वेतनमान पर किया गया है।

HSM और HRCF की भी बदली जिम्मेदारी
प्रबंधन ने एक अन्य बदलाव के तहत CGM इंचार्ज (HSM) प्रदीप कुमार वर्मा को CGM इंचार्ज (HSM एवं HRCF) बनाया है। अब उनके पास दोनों विभागों की जिम्मेदारी होगी।
SAIL के सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) जतिन भाटिया के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।
नगर सेवा विभाग में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
बोकारो स्टील प्लांट के नगर सेवा विभाग में राकेश कुमार राय के CGM पद पर पदस्थापन का BSOA के महासचिव एवं SEFI के वाइस चेयरमैन अजय कुमार पांडेय ने स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राय के नेतृत्व में नगर की नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, रखरखाव और मूलभूत सेवाओं में सुधार होगा। साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों की समस्याओं का समाधान होगा।
