Bokaro: शहर के सेक्टर-5 में मंगलवार को दो कारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

एक कार में चिकित्सक का परिवार यात्रा कर रहा था, जबकि दूसरी कार का चालक दुर्घटना के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

