Bikaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल-सितंबर 2026 में उत्पादन, बिक्री और दक्षता के क्षेत्र में कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सितंबर में भी कंपनी का मजबूत प्रदर्शन जारी रहा।


हॉट मेटल और क्रूड स्टील उत्पादन में रिकॉर्ड
पहली छमाही में SAIL ने 10.2 मिलियन टन हॉट मेटल, 9.6 मिलियन टन क्रूड स्टील और 8.39 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील का अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया। पिछले साल की तुलना में इनमें क्रमशः 2%, 1% और 1% की वृद्धि हुई। फिनिश्ड स्टील की हिस्सेदारी बढ़कर 89.2% हो गई।
हाई-एंड स्टील उत्पादन में 30% की बढ़ोतरी
कंपनी ने अप्रैल-सितंबर के दौरान करीब 2 मिलियन टन हाई-एंड स्टील का उत्पादन किया, जो पिछले साल से 30% अधिक है। लौह अयस्क उत्पादन में 13% वृद्धि हुई, जबकि बिक्री 190% बढ़कर 2.671 मिलियन टन पहुंच गई।

सितंबर में बिक्री का नया रिकॉर्ड
सितंबर 2026 में SAIL ने 1.69 मिलियन टन विक्रेय स्टील की बिक्री की, जो अब तक की सर्वश्रेष्ठ सितंबर बिक्री है। SAIL SeQR TMT बार की बिक्री 1.5 लाख टन से अधिक रही। टियर-II रिटेल बिक्री में भी 3% की वृद्धि दर्ज की गई।
ऊर्जा दक्षता और वित्तीय अनुशासन में सुधार
पहली छमाही में विशिष्ट ऊर्जा खपत घटकर 6.17 G.Cal/tcs रही। कंपनी ने करीब 0.145 मिलियन टन इन्वेंट्री और लगभग ₹1,080 करोड़ की उधारी कम की। सितंबर में भी करीब ₹208 करोड़ की उधारी घटाई गई।
SAIL CMD ने उपलब्धि को बताया सामूहिक प्रयास
SAIL के CMD डॉ. ए.के. पंडा ने कहा कि ये रिकॉर्ड दक्षता, नवाचार और टिकाऊ विकास के प्रति कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी आगामी महीनों में देश की औद्योगिक प्रगति में और योगदान देने के लिए तैयार है।
