Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अधिकारियों के करियर में बड़ा बदलाव करते हुए E-7 से E-8 ग्रेड में पदोन्नति की घोषणा की है। 30 जून 2025 से प्रभावी इस प्रमोशन सूची में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के 9 महाप्रबंधकों (GM) को चीफ जनरल मैनेजर (CGM) के पद पर प्रोन्नति दी गई है।

BSL के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
बोकारो स्टील प्लांट के मानव संसाधन, उत्पादन, परियोजना, गुणवत्ता और वित्त समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में एच. शेखर, जितन नाथ हांसदा, जॉयदीप दासगुप्ता, प्रवीण गुप्ता, संजीव कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर त्रिभुवन प्रसाद और विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

एच. शेखर को GM (Human Resource) से CGM (Human Resource), जितन नाथ हांसदा को GM (Shops & Foundry) से CGM (Shops & Foundry) तथा जॉयदीप दासगुप्ता को GM (RM&MHP) से CGM (RMHP) बनाया गया है। वहीं प्रवीण गुप्ता को GM (Finance & Accounts) से CGM (F&A), संजीव कुमार मिश्रा को GM (CRM-I & II) से CGM (CRM-I & II) और विनोद कुमार को GM (Projects) से CGM (Projects) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
BSL से अन्य इस्पात इकाइयों में भी मिली नई पोस्टिंग
SAIL की प्रमोशन सूची में कुछ अधिकारियों को अन्य प्लांट और यूनिट में नई जिम्मेदारी दी गई है। BSL के GM (Blast Furnace) श्याम सुंदर त्रिभुवन प्रसाद को CGM (Quality) बनाकर IISCO Steel Plant, बर्नपुर भेजा गया है। इसी तरह GM (SMS-II & CCS) सी. वर्मा को CGM (Electrical) बनाकर राउरकेला स्टील प्लांट भेजा गया है।
CET बोकारो सब-सेंटर के अधिकारी भी प्रमोट
सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CET) के अधिकारियों को भी E-8 ग्रेड में पदोन्नति मिली है। CET बोकारो सब-सेंटर के GM इंचार्ज संजय सुमन को CGM (Bokaro Sub-Centre) बनाया गया है। इसके अलावा CET रांची, भिलाई और दुर्गापुर सब-सेंटर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
SAIL की विभिन्न इकाइयों में CGM स्तर पर बदलाव
SAIL की अन्य इकाइयों जैसे एलॉय स्टील्स प्लांट दुर्गापुर, भिलाई स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट, IISCO स्टील प्लांट, सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गेनाइजेशन और सेंट्रल माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स ऑर्गेनाइजेशन में भी अधिकारियों को E-8 ग्रेड में प्रमोट किया गया है। भिलाई स्टील प्लांट के कई GM को CGM पद पर पदोन्नति मिली है, जबकि दुर्गापुर स्टील प्लांट के अधिकारियों को भी उत्पादन, मेंटेनेंस, प्रोजेक्ट और मटेरियल मैनेजमेंट विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
SAIL अधिकारियों में खुशी का माहौल
SAIL प्रबंधन की ओर से जारी प्रमोशन आदेश के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस पदोन्नति को अधिकारियों के अनुभव और योगदान का सम्मान माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ CGM स्तर के अधिकारी अब उत्पादन क्षमता बढ़ाने, आधुनिकीकरण परियोजनाओं को गति देने और कंपनी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन के अजय पांडेय ने SAIL के E-7 से E-8 ग्रेड में पदोन्नत हुए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति अधिकारियों की मेहनत, समर्पण और कंपनी के प्रति उनके योगदान का सम्मान है।
SEFI , Ajay Pandey

