B S City

हर घर तिरंगा थीम पर मनाया गया सावन महोत्सव, महिलाओं ने संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प


Bokaro: बोकारो फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सावन महोत्सव समारोह बोकारो विधायक आवास में  ट्रस्ट की अध्यक्ष नीना नारायण ने बोकारो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं संग मनाया। इस अवसर में बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने आज़ादी के 75वे वर्षगाँठ पर महिलाओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरण कर सभी को शुभकामनाएं दी।

ट्रस्ट की अध्यक्ष नीना नारायण ने कहा कि सावन मास का पूरा महीना भगवन शिव को समर्पित होता है. लेकिन सावन मास के सोमवार का विशेष महत्व होता है. यह महिलाओं के लिए त्योहार एवं उत्सव जैसा होता है. इसमें महिलाओं को भगवान शिव की पूजा पूरे श्रद्धा के साथ करनी चाहिए, मां पार्वती ने शिव की अराधना इसी माह में कर भगवान शिव को प्राप्त किया था. भगवान शिव की भक्ति के लिए सावन मास अत्यंत पावन माह है.

कहा कि बदलते समय के साथ भारतीय पर्व परंपरा को लोक भूलते जा रहे हैं। सावन माह का महत्व एवं संस्कृति को भी लोग भूल रहे हैं। यह ठीक नहीं है। हम सबको मिलकर संस्कृति की रक्षा करनी है। महिलाओं ने संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि हम सब मिलकर प्राचीन संस्कृति का ध्यान रखें। संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम होने चाहिए।

समारोह के दौरान एकल नृत्य एवं समूह नृत्य मे भी महिलाओं ने भागीदारी निभाई। तथा झूले का आनंद उठाया। महिलाओं द्वारा विविध खेल प्रतिस्पर्धा के साथ ही मनोरंजन के छोटे छोटे कार्यक्रम रखे गए।इस दौरान  महिलाओं ने सावन के कई प्रसिद्ध भजनों पर सामूहिक नृत्य पेश की. कमोबेश, पूरा माहौल सावन के रंग में डूबा दिखा।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से गिरजा देवी, रिम्पा चक्रवर्ती,आरती राणा, ऋतुरानी सिंह आदि मौजूद रही।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!