B S City

एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन का हुआ पुनर्गठन, जुझारू नेता शम्भू कुमार फिर अध्यक्ष घोषित


Bokaro: सेल एससी – एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन, बोकारो यूनिट का पुनर्गठन किया गया। फेडरेशन के संविधान के अनुसार हर तीन साल पर कार्यकारिणी को भंग कर पुनर्गठन करना है। पूर्वनियोजित कार्यक्रम के अनुसार फेडरेशन का चुनाव आज पहले से ही तय था। अशोक प्रसाद, उपाध्यक्ष के अध्यक्षता में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया गया एवं चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गयी। बोकारो जनरल अस्पताल के डॉo मुक्तेश्वर रजक एवं डॉo धनंजय रजक, चुनाव में परवेक्षक थे। अशोक प्रसाद ने शम्भू कुमार को अध्यक्ष और सुनील किस्कु को महासचिव के पद पर एक बार और मौका देने का प्रस्ताव किया जिसे उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यो ने एकमत से स्वीकार किया।

कोषाध्यक्ष के पद पर शिव बहादुर राम एवं उपकोषाध्यक्ष के लिए राकेश कुमार का नाम प्रस्तावित किया गया एवं उन्हे भी निर्विरोध चुन लिया गया। पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक रजक को उपाध्यक्ष पद पर नामित किया गया। अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के पश्चात शम्भू कुमार ने कहा कि यह फेडरेशन झारखंड सरकार के नियमो के अंतर्गत निबंधित है एवं हर वर्ष इसका ऑडिट किया जाता है। निबंधन के कारण इस फेडरेशन का संविधान है जिसके प्रावधानों का अक्षरत: पालन किया जाता है । बिना निबंधन एवं संविधान के किसी भी संगठन का औचित्य नहीं है एवं कानून की नज़ारो में वह गैर कानूनी है।इस अवसर पर मुख्य रूप से एस एस प्रियदर्शी, महेंद्र राम, आनंद रजक, लालू रजक, फूलचंद मांझी, प्रवीण किस्कु, मुकेश कुमार, राज कुमार भारती, कमाल कुमार, सुरेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, विजय राम, अशोक रजक, एके भास्कर, मृतुंजय दास, सिकंदर टोप्पों, अनिल कुमार रमन, अमन बास्के, नकुल लकड़ा, एससी टुडु, आरसी सोरेन, देवेश टुडु, नुकुल हेंबरम, कृष्णा कुमार, नाबानांदेश्वर हेंबरम, टार्जन मांझी, पंकज दास, संजय अंबेडकर विजय मुर्मु, बहलाल मांझी, सरजू रविदास आदि मौजूद रहे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!