Hindi News

खेतो में लगे सब्जियों को देख DDC बोलीं- ‘प्रयास करें, इन किसानों को उत्पादन का सही मूल्य प्राप्त हो’


Bokaro: ज़िले का पेटरवार ब्लॉक कृषि में अपनी एक अलग पहचान रखता है। इस प्रखंड से कई इलाको में ताजी सब्जियों की सप्लाई भी होती है। पेटरवार के किसान अपने फसल को उम्दा करने के लिए प्रयासरत रहते है। जिस कारण प्रसाशन की नजर भी इनपर रहती है। सब्जी उत्पादक पेटरवार में किसान सालो भर नए फसलों और तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करते रहते है।

पेटरवार के हरे-भरे खेतो का जायजा लेने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कृतिश्री जी शनिवार खुद पहुंच गई। टेढ़े-मेढ़े मेढ़ो में चलते हुए पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में हो रहे कृषि कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड के उत्तासारा एवं दारिद पंचायत में किसानों एवं किसान समूहों द्वारा की जा रही सब्जी की खेती का जायजा लिया। सब्जी के भंडारण व उसके बाजार की जानकारी ली।

डीडीसी ने कई किसानों से उनके फसल उत्पादन में आ रही समस्याओं के संबंध में जाना। कैसे फसल के उत्पादन में बढ़ोतरी की जा सकती है, प्रशासनिक स्तर से कौन सी सुविधाएं दी जा सकती है, इस पर भी चर्चा की। मौके पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने कहा कि जिले के किसानों को उनके उत्पादन को सही बाजार तथा सही मूल्य प्राप्त हो इस दिशा में प्रशासन प्रयासरत है। इन किसानों को किसान उत्पादन समूह से जोड़ने का पहल किया जा रहा है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!