Bokaro Steel Plant (SAIL)

BSL के भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ चुनाव में हुई कांटे की टक्कर, शंभू जीते


Bokaro: रविवार को भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। कांटे की टक्कर में वरीय संयुक्त महामंत्री के पद पर शम्भु कुमार विजय हुए।

संयुक्त महामंत्री के पद पर सुरेंद्र महतो और मुकेश कुमार विजयी हुए, वरीय उपाध्यक्ष के पद पर सत्यनारायण ठाकुर तो मितेश कुमार जीते।

राम अशलोक शर्मा संगठन मंत्री बने तो विनोद कुमार राम सभापति। बताया गया कि अश्विनी पांडेय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रेम कुमार महामंत्री, राम कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार सिंह उपकोषाध्यक्ष और सुशील कुमार सचिव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे क्यूंकि इनके खिलाफ कोई नामांकन नहीं हुआ था। इसलिए इन तीनों पद के लिए मतदान नहीं कराया गया।

इसके अलावा सोलह सदस्य कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। ये हैं मुकेश कुमार, राजकुमार भारती, दिनेश कुमार मांझी, दुर्गा मांझी, कमलेश कुमार, शशि कुमार नायक, प्रियंक राज, दुर्गा प्रसाद मुर्मू, मिथुन कुमार, प्रकाश कुमार, बृजेंद्र नारायण, अशोक कुमार रजक, राजेश कुमार राय विजय कुमार दास, दिलीप कुमार और अमित सिन्हा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!