Hindi News

Sector 4: दिशोम जाहेर गढ़ में धुमधाम के साथ मनाया गया सोहराय महोत्सव


Bokaro: दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट बोकारो द्वारा आयोजित संताल आदिवासियों का महान पर्व दिशोम सोहराय महोत्सव, दिशोम जाहेर गढ़ सेक्टर चार में हृर्षोल्लास और धुमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविन्द्र नाथ हांसदा एवं संचालन महाबीर मरांडी ने किया।

सबसे पहले नायके बाबा जगरनाथ मुर्मू ने विधिवत रूप से हमारे इष्ट देवताओं को जिसमें जाहेर आयो मारांग बुरु, लुगू बाबा-लुगू आयो, मोड़ें क: तुरुयक: को फल-फूल, अरवा चावल, दुध चढ़ाकर पूजा अर्चना किए तथा सामुहिक रूप से प्रार्थना किेए की हमारा भविष्य सुख शांति समृद्धि से परिपूर्ण रहे। सोहराय महोत्सव पर झांकी भी निकाली गई एवं नटुवा नाच तथा सामुहिक सोहराय नृत्य हुआ, जिसमें बच्चे बुजुर्ग महिला पुरुष युवक-युवतियों ने जमकर आनंद उठाया।

मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो एवं बोकारो विधानसभा क्षेत्र के विधायक विरंची नारायण, झामुमो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, भाजपा एसटी जिला अध्यक्ष रामलाल सोरेन, जिला परिषद सुनीता टुडू, अशोक मुर्मू, पूर्व अध्यक्ष मोहन टुडू, सोहराय सोरेन, पूर्व सचिव सुनील कुमार टुडू, मनोज हेम्ब्रम आदि वक्ताओं ने अपना-अपना विचार व्यक्त किए।

इस उपलक्ष्य में मुख्य रूप से कृष्णा सोरेन, महावीर सोरेन, सुरेश मुर्मू, काली हांसदा, लक्ष्मण मुर्मू, दिनेश सोरेन, सुभाष चन्द्र हेम्ब्रम, दिलीप हेम्ब्रम, अजय मरांडी,सोमाय चन्द्र टुडू, प्रवीण किस्कु,अमन बास्की, डी किस्कु, आम्बाई मुर्मू, अभिमन्यु हेम्ब्रम,पराउ मरांडी, सुलोचना हांसदा, नमिता मरांडी,नुनीबला सोरेन, रेणुका सोरेन,होलोदमुनी सोरेन, शोभा मुर्मू, सोरेन,हिना मुर्मू, सलमा मुर्मू,रीता किस्कु,बेला सोरेन


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!