Education

शहर के चिन्मय विद्यालय में दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि


Bokaro: चिन्मय विद्यालय में आज विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर लोकप्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रार्थना सभा में अत्यंत दु:ख के साथ यह सूचित किया गया कि दिवंगत जगरनाथ महतो, मंत्री, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद, झारखंड, का निधन दिनांक 6 अप्रैल 2023 को चेन्नई में ईलाज के दौरान हो गया।
दिवंगत जगरनाथ महतो पूरे झारखंड के जुझारू, साहसी एवम लोकप्रिय नेता थे। वे हमेशा ही अपने क्षेत्रों में आमजन के सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। दिवंगत नेता जी के निधन के इस शोकाकुल माहौल में चिन्मय विद्यालय में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। एवम प्रार्थना की गई कि पुण्यात्मा को भगवान अपने श्रीचरणों में शरण दे।
इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ साथ विद्यालय अध्यक्ष बिश्वरूप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, रश्मि सिंह एवम अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!