Hindi News

झारखंड सचिवालय में विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन व घेराव को लेकर बोकारो भाजपा में तैयारी शुरू


Bokaro: झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा झारखंड सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झारखंड सचिवालय में विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन व घेराव करेगी। जिसकी तैयारी हेतु आज बोकारो परिसदन मे बोकारो मे प्रवास कर रहे जनप्रतिनिधियों, प्रदेश पदाधिकारियों, मंच मोर्चा के पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं की बैठक संम्पन हुई।

बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव ने मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू का स्वागत व अभिन्दन किया। बैठक में 11 अप्रैल को झारखंड सचिवालय घेराव, हेमंत हटाओ झारखंड बचाव आंदोलन को लेकर चर्चा की. जिले से हज़ारों कार्यकर्ताओं को रांची कूच करने को कहा गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टचार चरम सीमा को पार कर चुका है. अवैध खनन जोरो पर चल रहा है, अवैध उगाही चल रही है. महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं. कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. शिक्षित बेरोजगारों का मज़ाक बनाया जा रहा है.

हेमंत सरकार की इन्ही नाकामियों को लेकर भाजपा 11 अप्रैल को सचिवालय का घेराव व प्रदर्शन करेगी. इस कार्यक्रम से बोकारो जिला से लगभग दस हज़ार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से निवर्तमान गिरिडीह के सांसद रविन्द कुमार पांडेय, मुख्य सचेतक विरोधी दल सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी , निवर्तमान बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी विनय सिंह, रोहितलाल सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, विक्रम पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी आदि मौजूद थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!