Hindi News

Easter 2023: बोकारो में ईसाई धर्मावलंबियों ने मनाया ईस्टर पर्व


Bokaro: बोकारो में ईसाई धर्मावलंबियों ने ईस्टर (Easter) पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। ईस्टर की सुबह लोगों ने हाथ में मोमबत्ती लेकर यीशु मसीह के जी उठने की खुशी में गीत और केरल गाया। सेक्टर-6 स्थित कब्रिस्तान में प्रभु यीशु के अनुयायी पहुंचे और अपने पूर्वजों की कब्र को फूल-माला से सजाया। उनकी कब्र पर कैंडल जलाया और प्रार्थना की।

बताया जा रहा है कि इससे पहले यहां सुबह साढ़े चार बजे सभी चर्च की ओर से सामूहिक प्रार्थना की गयी। इस मौके पर पास्टर ने कहा कि लोगों को शांति, प्रेम और दया को अपनाना चाहिए। इसके बाद लोगों ने प्रभु यीशु की इबादत की। साथ ही प्रभु को मानने वालों ने एक सुर में प्रभु के गीतों का गान किया।

ईस्टर पर्व पर रविवार को प्रभु यीशु के अनुयायी ने एक-दूसरे को बधाई दी। गुड फ्राइडे से लेकर ईस्टर तक रात-दिन प्रार्थनाएं चली। ईसा मसीह के पुनर्जीवित की खुशी के मौके पर रविवार को मसीहियों ने ईस्टर का पर्व मनाया। पूर्वजों की कब्र पर फूल चढ़ाने के बाद कैंडल जलाकर उन्हें याद किया।

एक अनुयायी ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने फिर से जिंदा होकर अंधकार पर विजय प्राप्त की। हमें बताया कि पापों और बुराईयों को त्याग कर सच्चाई और प्रेम का मार्ग चुनो। यह दिन ईसाई धर्म के सभी लोगों का लिए खास पर्व है। इसे पुनरुत्थान दिवस या ईस्टर संडे भी कहते हैं। इस दिन यीशु मसीह जीवित हुए थे।

उधर, बालीडीह कब्रिस्तान में भी लोग जुटे और पूर्वजों की कब्र पर फूल चढ़ाने के बाद कैंडल जलाकर उन्हें याद किया।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!