Education

लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध होकर केंद्रित रहना ही सफलता का मुख्य रहस्य है: CBSE रीजनल ऑफिसर


Bokaro: सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर, जगदीश बर्मन ने शनिवार को चिन्मय विद्यालय के क्लास 10 और 12 के बोर्ड एग्जाम के 45 मेधावी छात्रो को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह इन बच्चो की सफलता आपकी पहली सिढ़ी है। इसे लगातार बनाए रखना महत्वपूर्ण चुनौती है। चुनौती का समाधान खोजने के लिए सकारात्मक प्रतिस्पधा बनाए रखें।

 

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जगदीश वर्मन, सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आर एन मल्लिक एवम प्राचार्य सूरज शर्मा ने मत्रोंच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलीत कर किया। तत्पश्चात विद्यालय प्राचार्य सुरज शर्मा ने जगदीश वर्मन को पूष्प गुच्छ भेंट कर एवं बच्चो के द्वारा गणेश वंदना गाकर स्वागत किया गया।

प्राचार्य सूरज शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि चिन्मय विद्यालय लगातार बच्चों में शिक्षा के साथ साथ बहुमुखी प्रतिभा के विकास के लिए प्रयास करता है। इसका सकारात्मक प्रभाव बच्चों मे साफ दिखाई देता है।

क्षेत्रीय पदाधिकारी जगदीश वर्मन ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आगे आने वाली परिक्षाएं चुनोतियां ओर अवसरो से भरी हुई है। लेकिन ये केवल उन्हीं छात्रों के लिए है जो वास्तव में चुनौतियो का सामना करने के लिए संघर्ष करते है। कड़ी मेेहनत और समर्पण ही सफलता की यात्रा का एकमात्र मंत्र है।

छात्रों की मेहनत सकारात्मक उत्साह से भरी होनी चाहिए। लक्ष्य के प्रति प्रतिवद्व होकर केंद्रित रहना ही सफलता का मुख्य रहस्य है। हमें ज्ञान प्राप्त करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। ज्ञान प्राप्त करने के लिए किसी खास स्थिति का आकलन नहीं करना चाहिए। ज्ञान कहीं भी, कभी भी, एंव किसी से भी प्राप्त किया जा सकता है। याद रखे कि जब सफलता प्राप्त करने के लिए हम संघर्ष करते है तो हमें समय प्रबंधन के साथ-साथ कठोर अनुशासन का पालन करना होता है।

कार्यक्रम का संचालन सुनिल कुमार ने किया इस अवसर पर सभी वरीय शिक्षक एवं शिक्षिकाये उपस्थित थी।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!