Bokaro: गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC), कांड्रा, चास में बीआईएस स्टैंडर्ड क्लब की ओर से मंगलवार को स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में संस्थान के 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

छात्रों को मानकीकरण की दी गई जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का परिचय और उसकी प्रमुख गतिविधियों की जानकारी देकर की। उन्होंने मानकीकरण, एकरूपता, आकलन, प्रयोगशाला गतिविधियों, हॉलमार्किंग और प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
60 मिनट में छात्रों ने लिखे विचार
इसके बाद प्रतिभागियों के लिए 60 मिनट की स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें मनीष कुमार गुप्ता ने प्रथम, पल्लवी पासवान ने द्वितीय, अभिषेक वर्मा ने तृतीय, मुस्कान फिरोज ने चतुर्थ और भोला कुमार महतो ने पंचम स्थान प्राप्त किया।

गुणवत्ता और सुरक्षा के प्रति किया प्रेरित
संस्थान के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने छात्रों को BIS मानकों और गुणवत्ता के महत्व को समझने तथा दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मानकीकरण गुणवत्ता के साथ सुरक्षा, विश्वसनीयता और उपभोक्ता हितों की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विजेताओं को कैश प्राइज और मेडल
सभी विजेताओं को कैश प्राइज, प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप स्वीट्स और पेन प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने किया।
अध्यक्ष और सचिव ने दी बधाई
गुरु संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने आयोजन टीम, कोऑर्डिनेटर्स, प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम के लिए आवश्यक फंडिंग बीआईएस स्टैंडर्ड क्लब, जमशेदपुर ने उपलब्ध कराई।
