Chas Hindi News

ऐसी कॉलोनी जहां बारिश होते ही, सड़के बन जाती है नदी और तैरता कचरा घरो में घुस जाता है, होगा सर्वे


Bokaro : चीरा चास स्तिथ बसेरा कालेानी के लोगो के लिए राहत की खबर है। जल्द ही वहां रहने वाले लोगो को बरसात के दिनों में हो रही बाढ़ जैसी हालत से मुक्ति मिलेगी। चास नगर निगम की टेक्निकल टीम जल्द ही बसेरा कॉलोनी में जाकर सर्वे करेगी। यह आश्वासन चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बसेरा हाउसिंग सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल को दिया।

बुधवार को सोसाइटी का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कमलेश राय और महासचिव अरविन्द सिंह की अगुवाई में जाकर अपर नगर आयुक्त से निगम कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अपर नगर आयुक्त से कहा कि हर वर्ष थोड़ी सी बारिश होने पर मोहल्ले में बरसात का पानी घुस जाता है। अगर तीन से चार घंटे लगातार बारिश हो जाती है तो मोहल्ले के हर घर में जोरिया का गंदा पानी घुसकर लाखों का सामान बर्बाद कर देता है।

जोरिया की सफाई नहीं होने से प्रत्येक वर्ष यहां कचरा भर जाता है। जोरिया की सफाई बेहद जरूरी है। इस समस्या के स्थायी तौर पर निदान के लिए गार्डवाल भी देना जरूरी है। जोरिया की नियमित रूप से सफाई कराना आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि यहां बोकारो इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत अधिकारियों के अलावा कर्मचारी निवास करते है। मोहल्ले में 150 आवास हैं। इनमें लगभग 100 से अधिक परिवार वर्तमान में रह रहे हैं।

अगर समस्या का निदान जल्द नहीं किया गया तो यहां बरसात में लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा। सड़क पर इतना तेजी से पानी बहता है की बरसात के दिनों में पैदल चलने वाले आदमी के बहने की स्थिति हो जाती है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि निगम की एक तकनीकी टीम को मौके पर भेजकर यह दिखवाएंगे कि इस विकराल समस्या का अस्थायी व स्थायी निदान क्या है। समस्या का निदान हो, इसका निगम की ओर से संजीदगी से प्रयास किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष नवलेश कुमार, को-आर्डिनेटर सुबोध सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, उप कोषाध्यक्ष केशव सिंह, बोर्ड आफ डायरेक्टर शेषनाथ सिंह, सुनील कुमार सिंह, रिंकू सिंह, संरक्षक मंडल के सदस्य दया शंकर मिश्रा, उमेश नारायण दास, अशोक कुमार लाल दास, भरत साहू समेत अन्य थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!