Hindi News

SAIL-BSL: वेजरिवीजन पर वार्ता अब लगने लगा खेल, पुतला फूंक कहा चले जाएंगे 3 दिन के हड़ताल पर


Bokaro: वेजरिवीजन पर प्रबंधन बेमन से से वार्ता कर रहा है। इसलिए वार्ता की गति को प्रबंधन कछुवा के गति बनाये हुआ है। आगे वार्ता का खेल खत्म नहीं हुआ तो तीन दिन का हड़ताल करके देंगे जबाब। उक्त बातें वेजरिवीजन में हो रही देरी से नाराज मजदूरों ने गांधी चौक पर प्रबंधन और एन जे सी एस का पुतला संयुक्त रूप से बुधवार को जलाया। उसमे भाग लेते हुए नन-एनजेसीएस यूनियन मोर्चा के घटक यूनियन जनता मजदूर सभा के महासचिव साधु शरण गोप ने कहा।

गोप ने कहा कि वेजरिवीजन के वार्ता में भाग लेने वाले अधिकारी औऱ मजदूर नेता वेजरिवीजन में बिलम्ब करके सेल हित में काम नहीं कर रहे हैं। सेल को घाटे में पहुचाकर कर निजी हाथों में बेचने का षठ यंत्र कर रहे हैं। देश को जिम्मेदारी लेकर निरन्तर वार्ता नहीं होने का जांच करनी चाहिए। बताते चले, हड़ताल के पूर्व जिन अधिकारियों को 6 दिन लगातार वार्ता का समय था,उसे तीन महीना में पूरा तीन दिन वार्ता का समय मिल नहीं पा रहा है। यह षड्यंत्र नहीं तो क्या है ?

उन्होंने कहा कि वेजरिवीजन में देरी से मजदूरों में अधिकारी और वार्ताकार यूनियन के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है। नन-एनजेसीएस मोर्चा मजदूरों से विचार विमर्श कर इस माह के चौथे हप्ते में तीन दिन का हड़ताल नोटिस देगा। तीन दिन का हड़ताल दोनों का गरूर तोड़ देगा।

मोर्चा के घटक जे के एम यू के महासचिव डी सी गोहाई ने कहा कि बहुत दुर्भाग्य है कि सेल मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले ठेका मजदूरों के वेतन वृद्धि पर कहा जा रहा है कि एन जे सी एस बोर्ड में ठेकामज़दूरों के मामले को नहीं लिया जा सकता है। ऐसे अधिकारी सेल के दुश्मन हैं, जल्द से इनलोगों पर ऐसे व्यक्तव्य के आरोप  में नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए। ठेकामज़दूरों के बिना सेल का अस्तित्व कहाँ है ?

मोर्चा के घटक जे जे एम एस के संयुक्त महासचिव शंकर कुमार ने कहा कि वेजरिवीजन में आगे देरी हुई तो मोर्चा एन जे सी एस यूनियन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायेगा। और प्रबंधन से मांग करेगा कि मान्यता प्राप्त यूनियन का पहले चुनाव हो फिर उसके बाद मजदूरों के  विश्वास प्राप्त मजदूर नेता से वार्ता हो। तभी समझौता को माना जायेगा।इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से:—- आर बी चौधरी,  हसन इमाम, कलाम अंसारी,  सी के एस मुंडा, संजय कुमार सिंह, आशिक अंसारी, आई अहमद, सुनील कुमार, राजेंदर प्रसाद, अभिमन्यु मांझी, रामरवानी, बादल कोइरी, रोशन कुमार, संजय कुमार, सरोज कुमार, कार्तिक सिंह, ऋषि राज, रामा कांत राम, जे एल चौधरी,आशीष मंडल,संदीप आस, जेठू गोप, ए के सिंह,  दिवाकर कुमार, आर आर सोरेन, आर के पंडित ,अरुण कुमार, सिकंदर जारिक, विनय कुमार, भरत महतो , अजय कुमार, राकेश सिंह, इत्यादि उपस्थित थे।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!