Crime Hindi News

Bokaro: शहर में ‘चक्का चोरों’ का बढ़ रहा आतंक, आज भाजपा नेत्री के स्कार्पियो का चारो पहिया गायब


Bokaro: शहर में चोरो का, खासकर चक्का चोरो का, उत्पात बढ़ता जा रहा है। घर के बाहर, बिना गैराज के वाहन (कार, एसयूवी) रखने वाले, चक्का चोरी से परेशान है। सेक्टर 4, सेक्टर 6 और सेक्टर 3 में चक्का चोर अधिक एक्टिव है।

Click here to Follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

बीती रात अज्ञात चोरो ने सेक्टर 3-E निवासी भाजपा नेत्री के घर पर खड़ी नई स्कार्पियो का चारो चक्का चुरा लिया । घटना का पता शुक्रवार सवेरे तब चला जब वह घर के बाहर निकली। उन्होंने कहा, बड़ा विचित्र हुआ है, देखिये गाड़ी का पहिया भी सुरक्षित नहीं है।

चोर बड़े आराम से चारो पहिया खोल, गाड़ी को ईटा पर खड़ा कर चलते बने। वाहन मालिक ने बताया कि रात एक बजे तक वह लोग जगे हुए थे, तब तक पहिया सुरक्षित था। यह घटना उसके बाद हुई है। पता नहीं पुलिस पेट्रोलिंग भी करती है या नहीं। उनलोगों ने स्कार्पियो 3-4 महीने पहले ही खरीदी है।

बता दें, दो दिन पहले सेक्टर 6 में दो अलग-अलग स्थानों से चोर कार के सारे पहिये खोल ले गए थे। उससे पहले सेक्टर 4-G में एक BSL कर्मी के वाहन का भी पहिया चोरो ने उड़ा लिया था। पिछले साल सिटी सेंटर में भी कई गाड़ियों के पहिये चोरी हुए थे। आज तक इनमे से किसी भी घटना का उद्भेदन पुलिस नहीं पाई है। जिस कारण चोरो का मनोबल काफी बढ़ा हुआ हो।

यही नहीं, शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटना भी खूब हो रही है। इन घटनाओ में नेताओ और पत्रकारों की भी बाइक चोरी हुई है। पिछले हफ्ते भाजपा नेता प्रतिपक्ष और चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी के सेक्टर 1 स्तिथ आवास के अंदर से बाइक चोरी हो गई। उसके एक दिन पहले प्रभात खबर के प्रभारी सुनील तिवारी की बाइक उनके घर के सामने से चोर उड़ा ले गए।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!