Bokaro: इस्पातनगरी बोकारो में मिथिलांचल की संस्कृति, परंपरा और कला की अनुपम छटा एक बार फिर देखने को मिलेगी। मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से आयोजित होने वाले दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परिषद की कार्यकारिणी बैठक में इस वर्ष समारोह 21 और 22 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

गीत-संगीत और नाट्य मंचन होगा आकर्षण
सेक्टर-4 स्थित मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल परिसर में होने वाले समारोह के पहले दिन आमंत्रित मैथिली कलाकार गायन-वादन और मंच-संचालन से लोगों का मनोरंजन करेंगे। दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ नाट्य मंचन मुख्य आकर्षण रहेगा। ओटीटी और डिजिटल मनोरंजन के दौर में भी इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल होते हैं।
भव्य आयोजन को लेकर बनी रणनीति
विद्यापति सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि विद्यापति स्मृति पर्व संस्था का प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है और इसे इस बार भी भव्य एवं आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा। महासचिव नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी दी।

परिषद के पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में उपाध्यक्ष श्रवण कुमार झा, सांस्कृतिक कार्यक्रम निदेशक अरुण पाठक, मिहिर कुमार झा (राजू), अविनाश कुमार झा अवि, सुनील मोहन ठाकुर, रोशन कुमार झा (तरुण), गंगेश पाठक, गोविंद कुमार झा, पशुपति नाथ, विजय कुमार मिश्र अंजू, एसके झा, शंभू झा और अरविंद कुमार मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
