Hindi News

साल का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण आज, बोकारो में मंदिरों के कपाट बंद


Bokaro: मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस साल का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा। बोकारो में चंद्र ग्रहण का स्पर्श शाम 05.09 बजे व मोक्ष 06.19 बजे होगा। इससे नौ घंटे पहले सूतक लग जायेगा। इस कारण शुभ कार्य वर्जित होगा।

ज्योतिषों की मानें तो वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण होने पर सूतक काल 12 घंटे पहलेवचंद्र ग्रहण होने पर नौ घंटे पहले से शुरू हो जाता है। सूतक काल के दौरान पूजा – पाठ व शुभ कार्य वर्जित होता है। इस कारण मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। मंगलवार सुबह से सूतक काल आरंभ हो गया है, जो ग्रहण की समाप्ति के साथ खत्म हो जायेगा।

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण में न तो खाना पकाया जाता है और न ही खाया जाता है ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप और ग्रहण के बाद गंगाजल से स्नान और दान किया जाता है। ग्रहण की समाप्ति होने पर घर में गंगाजल का छिड़काव किया जाता है। मंदिर की सफाई के बाद कपाट खोले जाते हैं।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!