Chas Hindi News

चास में शह-मात का खेल शुरू, भोलू ने अपनी बहन को चुनावी मैदान में उतारा, परिंदा ने भी भरी उड़ान


Bokaro: चास नगर निगम चुनाव को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत रविवार को पूर्व मेयर भोलू पासवान ने जहां अपनी छोटी बहन गौरी रानी को चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा कर की, वहीं परिंदा सिंह ने भी चास में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर परोक्ष रूप से अपनी धमक दिखा दी है। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए परिंदा सिंह ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। वह अपने पार्टी समर्थको की सहमति जुटाने में लगी हुई है।

हालांकि निगम चुनाव पार्टी लाइन पर नहीं होना है, पर कार्यकर्ताओ का पार्टी समर्थन इस चुनाव में काफी मायने रखता है। भाजपा में भी कैंडिडेट बहुत है पर अभी सब चुप है। बता दें, राज्य निर्वाचन आयोग ने 17 नवंबर को निगम चुनाव को लेकर विधिवत नोटिफिकेशन जारी करते हुए चास को महिला आरक्षित सीट घोषित कर दिया है। वैसे तो निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की है, पर प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए है। एक दूसरे के मन को लोगो ने टटोलना शुरू कर दिया है।

चुनाव को लेकर पूर्व मेयर भोलू ने सबसे पहले अपना पत्ता खोल दिया। अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों के समक्ष उन्होंने अपनी बहन गौरी रानी को चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गौरी रानी रांची में पत्रकार है। पत्रकारों से बात करते हुए गौरी रानी ने कहा कि वह अपने भाई भोलू पासवान के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए चुनावी मैदान में उतरी है। चास में जितने भी अधूरे काम रह गए है उसको पूरा करना मेरी प्राथमिकता होगी। भोलू पासवान ने कहा कि मेयर रहते पांच वर्षों में मैंने जो कार्य किए वह किसी से छुपा नहीं है। मेरी बहन चुनाव जीतने पर चास में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। गौरी रानी:

उधर परिंदा सिंह भी पिछले कई सालो से चास पर फोकस की हुई है। वह पूर्व बोकारो विधायक समरेश सिंह की बड़ी बहु है। परिंदा सिंह ने पिछला मेयर का चुनाव लड़ा था पर उनको हार का सामना करना पड़ा था। हार के बावजूद हो वह चास में डटी रहीं। कई आंदोलनो का नेतृत्व किया। परिंदा सिंह ने कहा कि वह इस बार फिर चुनाव लड़ने का मन बना चुकीं है। लोगो का प्यार और पार्टी कार्यकर्ताओ का समर्थन रहा तो जीत पक्की है। चास के लोग बदलाव चाहते है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो यात्रा चास में निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अंसारी, मनोज कुमार, जवाहरलाल महथा और परिंदा सिंह अपने पार्टी समर्थको के साथ सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस से यात्रा की शुरुआत की। जो चलकर महावीर चौक में सभा में तब्दील हो गई। परिंदा सिंह सहित सभी कांग्रेस नेताओ ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी भारत छोड़ो यात्रा मैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा में निकल चुके हैं। देश से नफरत मिटाने का संकल्प लिया है। भाजपा सरकार ने 8 सालों में पूरे देश में नफरत हिंसा अराजकता का माहौल बनाई हुई है देश की जनता सहमी हुई है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!