Chandankiyari

चंदनक्यारी: खेल-कूद प्रतियोगिता में इन गावों के खिलाड़ियों का धमाकेदार रहा प्रदर्शन


Chandankyari: चंदनक्यारी के एजुकेशनल एरिया के रूप में विकसित हो रहे बरकामा में नेहरू युवा केन्द्र, बोकारो द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल, वॉलीवाल, कबड्डी तथा दौड़ की खेल-कूद प्रतियोगिता रविवार को धूमधाम से संपन्न हुई। चंदनक्यारी के हिंदुस्तान युथ क्लब के सदस्यों ने भी इस खेल-कूद के विशाल आयोजन में अपना योगदान दिया।

यह खेल प्रतियोगिता जिले के सभी प्रखंड में युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जाना है। फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता गम्हरिया की टीम हुई तथा उपविजेता सिमलटाँड़ रहा। इसी प्रकार वॉलीवाल प्रतियोगिता में बरकामा के खिलाड़ियों ने पगारबाँध के टीम को जबरदस्त शिकस्त दी। गम्हरिया की टीम कबड्डी खेल में भी विजेता रही। उन्होंने बरकामा की टीम को हराया।

800 मीटर दौड़ पुरुष में प्रथम सहारजोरी के महेश्वर प्रामाणिक अव्वल आये। जबकि द्वितीय बांसगडी के मेघनाथ गोप तथा तृतीय स्थान कंचनपुर के राहुल माहथा ने प्राप्त किया। वहीं महिलाओ के 200 मीटर दौड़ में प्रथम बेलडीह की यमुना कुमारी तथा द्वितीय स्थान गंगा कुमारी और तृतीय स्थान बरकामा में आदोरी कुमारी ने हासिल किया।

सभी विजेता एवं उपविजेता को खेल सामग्री, सील्ड कप एवं प्रखंड स्तरीय प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। पुरे प्रतियोगिता में सभी स्पर्धाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेल्डीह की टीम को पुरस्कृत किया गया। जीप अध्यक्ष के प्रतिनिधि संजय माहथा ने एथलेटिक्स प्रशिक्षक के रूप में सहारजोरी सहित पुरे चंदनकियारी का नाम रोशन करने वाले बेलडीह के दिग्विजय महतो को स्पेशल मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।

चंदनकियारी प्रखंड के भाजपा के युवा नेता राजेश राज माही ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गाँव स्तरीय खेल के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को आगे बढ़ने का मौका केंद्र सरकार दे रही हैं। गांव के जिन अच्छे खिलाड़ियों को उचित प्लैटफॉर्म नहीं मिल पा रहा है उनको आगे बढ़ाने का प्रयास नेहरू युवा केंद्र कर रहा है।

राजेश राज माही ने कहा कि सहारजोड़ी सहित पुरे चंदनक्यारी का माहौल बदल रहा है। अब बरकामा (सहारजोड़ी) का नाम पढ़ाई और खेल-कूद के लिए हो रहा है। बरकामा जल्द ही चंदनक्यारी का सबसे विकसित इलाका होगा। मौके पर क्लब के सचिव अनिमा माहथा, दिग्विजय महतो,गोविन्द हेम्ब्रम, हलधर रजवार, नवल किशोर माहथा, चंद्रशेखर माहथा, हलधर रजवार विरंची रजवार, आनंद प्रामाणिक, विन्दावन माहथा आदि लोग उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!