Hindi News Politics

Jharkhand Congress: ‘प्रदेश अध्यक्ष हटाओ, कांग्रेस बचाओ’ का नारा बोकारो में भी लगा पर गूंजा नहीं


Bokaro: राजनीति में तारीफ और आलोचना आम बात है। फिलहाल कांग्रेस के अंदर यह जम कर हो रहा है। और निशाने पर है झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर। कांग्रेस के कुछ कैडर विपक्ष को छोड़कर राजेश ठाकुर की जमकर निंदा कर रहे है। उधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर रहे है, इधर झारखण्ड कांग्रेस में कुछ लोगो ने ‘प्रदेश अध्यक्ष हटाओ, कांग्रेस बचाओ’ अभियान छेड़ रखा है।

प्रदेश महासचिव स्वेता सिंह ने साफ़ शब्दों में कहा कि राजनीति में सुर्खियों में रहना सबसे बड़ी उपलब्धि है। राजेश ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष है। आइडेंटिटी-क्राइसिस झेल रहे कुछ लोगो के लिए घूम-घूम कर राजेश ठाकुर को विलेन बताना सबसे आसान है। उनको यह पता है की इससे वह अपने आप को हीरो साबित करते हुए सुर्खियों में भी रहेंगे। उन्हें इससे एक और फायदा होगा। विपक्ष के नजरो में भी वह आसानी से आ जायेंगे।

बोकारो में शनिवार को कांग्रेस दो खेमो में बटा दिखा। एक खेमा हाल ही में कांग्रेस जिला अध्यक्ष घोषित गए उमेश प्रसाद गुप्ता का था। दूसरा खेमा नव नियुक्त प्रदेश सचिव साधु सरण गोप के साथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक दुबे का। अलोक दुबे आज अपनी पूरी टीम को लेकर ‘प्रदेश अध्यक्ष हटाओ, कांग्रेस बचाओ’ अभियान की अगुवाई करते हुए राजेश ठाकुर के होमटाउन आये थे। उन्होंने राजेश ठाकुर के खिलाफ जमकर बयानबाजी की।

हालांकि उमेश प्रसाद गुप्ता वाले खेमे में भीड़ अधिक थी। पार्टी के काफी लोग आये थे। खासतौर पर महिलायें। उमेश गुप्ता की आज ‘जिला कमिटी गठन और विस्तार’ की बैठक सफल रही। कांग्रेस से जुड़े अधिकतर लोगो ने अलोक दुबे खेमे की चर्चा भी नहीं की। उसे इग्नोर कर दिया। ज़िले में कांग्रेस के कई हार्डकोर कैडर अलोक दुबे को हलके में लेते नजर आये।

इधर अलोक दुबे ने नव नियुक्त प्रदेश सचिव साधुशरण गोप के सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में बैठक की। उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 30 एवं 31 दिसंबर को वे प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेसियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल से मिलने जायेंगे।

आलोक दुबे ने कहा कि हमारा एक ही मकसद है राज्य में कांग्रेस को बचाना। उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को हटाना बेहद जरूरी है, क्योंकि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में प्रदेश में पार्टी खत्म होती नजर आ रही है। उन्होंने राजेश ठाकुर पर एक बार फिर आरपीएन सिंह के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

उमेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में विभिन्न प्रकोष्ट और समुदाय के लोग आये थे। सभा स्थल खचा-खच भरा हुआ था। उमेश साव को कार्यकर्ताओ का अच्छा समर्थन मिला। वह गद-गद थे। गुप्ता ने सभी का धन्यवाद करते हुए, बोकारो में कांग्रेस को जड़ से मजबूत करने और हर समुदाय के लोगो को साथ लेकर विकास की राह में चलने का वादा किया।

पिछले विधानसभा में कांग्रेस की बोकारो प्रत्याशी रही स्वेता सिंह आज अलोक दुबे के बोकारो आकर किये गए अनर्गल बयानबाजी के खिलाफ जमकर बोलीं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा समर्थन उमेश साव को है। राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में इतने सालो बाद प्रदेश कांग्रेस ने हर जिले में कांग्रेस कमिटी बनाई है यह काबिलेतारीफ है। अनर्गल ब्यान बाजी करने वाले अपने हित की बात कर रहे है। यूं समझिये की अंगूर नहीं मिले तो खट्टे है। अनर्गल बयानबाजी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अनुसाशन समिति ने कई को शो कॉज किया है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!