Bokaro: शहर के सेक्टर-2 इलाके में जैन मंदिर के सामने स्थित श्री वैष्णवी ज्वेलर्स में बीती रात चोरी हो गई। चोरों ने दुकान में घुसकर नकदी और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया, हालांकि लॉकर नहीं खुल पाने के कारण सोने के आभूषण सुरक्षित रहे। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दुकान मालिक राजू कुमार के अनुसार, सुबह जब वह दूकान पहुंचे तो पाया कि दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरो ने दूकान के ऊपर चढ़कर एस्बेस्टस शीट काटा और अंदर घुसे। दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त था। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। See Video-

