Hindi News Politics

शिक्षा मंत्री के जिलें बोकारो में 1064 विद्यालयों में नहीं है खेल मैदान, मात्र 21 स्कूलों में ही है शारीरिक शिक्षक


Bokaro: झारखंड विधानसभा बजट सत्र अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने स्कूलों में शारिरिक शिक्षक व खेल सुविधा की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि बोकारो जिले के 1551 विद्यालयों में से 1064 विद्यालयों में खेल का मैदान नही हैं। एहि नहीं, बोकारो में मात्र 21 स्कूलों में ही शारीरिक शिक्षक है।

वहीं 454 स्कूलों के लिए खेल सामग्री हेतु मील 30 लाख 77 हज़ार 870 रुपए पिछले मार्च में ही लैप्स हो जाने के कारण इन स्कूलों के बच्चे फुटबॉल, हॉकी, बॉलीबॉल ,तीरंदाजी व क्रिकेट जैसे खेलो में भाग नही ले पा रहे हैं। विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि ऐसी ही स्थिति राज्य के अधिकांश जिलो के स्कूलों में है जिनके पास न तो खेल का मैदान हैं न शिक्षक और न ही खेल सामग्री हैं।

सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि प्रशासी पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची व जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार बोकारो जिले के 1551 सरकारी स्कूलों में से 1064 स्कूलों में खेल का मैदान नही हैं, उन विद्यालयों द्वारा खेल गतिविधियों हेतु निकटतम मैदानों का उपयोग किया जाता है।

प्रशासी पदाधिकारी झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के अनुसार वर्ष 2021-22 के अनुसार UDISE Pals के आकड़ो के अनुसार राज्य के 35,438 विद्यालयों में से 16,954 विद्यालयों में खेल का मैदान उपलब्ध नही है वित्तीय वर्ष के अंतिम 3 तीन सर्वर स्लो रहने के कारण 30 लाख 87 हजार 870 रुपये की राशि लैप्स हुई थी।

वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में खेल सामग्री क्रय हेतु 72 लाख 45 हजार रुपये आवंटित की गई हैं जिसमे 427 विद्यालयों ने खेले सामग्री विद्यालय स्तर पर क्रय किया गया है शेष 127 विद्यालयों द्वारा खेल सामग्री क्रय प्रक्रियाधीन हैं।

राज्य के 2326 उच्च विद्यालयों में 1808 स्नातक प्रशिक्षित शारिरिक शिक्षक का पद स्वीकृत है जिसमें वर्तमान में 585 शारिरिक शिक्षक कार्यरत हैं तथा 1223 पद रिक्त हैं।

माननीय उच्च न्यायालय के सिविल अपील के आलोक में पारित आदेश के अनुपालन में उच्च विद्यालयों के शेष रिक्त पदों पर राज्यस्तरीय मेधा सूची के आधार पर अनुशंसा व नियुक्ति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं।

बोकारो जिले के 22 उच्च विधालयो व 5 कस्तूरबा गांधी बालिका विधालयो में शारिरिक शिक्षक के कुल पदों की संख्या 82 है जिसमे 22 शिक्षक कार्यरत हैं।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!