Bokaro: हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-8डी स्थित स्ट्रीट नंबर 41 में चोरों ने घर से लैपटॉप चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गृहस्वामी राजेश कुमार के अनुसार, वह बाथरूम गए थे। इस दौरान उनका लैपटॉप घर के सामने वाले कमरे में रखा हुआ था। बाथरूम से लौटने पर लैपटॉप गायब मिला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर हरला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध चोर की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है।

