Chas Hindi News

यह शिक्षिका, अब चास की स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 की ब्रांड एंबेसडर


Bokaro: स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण जा रहा है। शहर में साफ सफाई के साथ ही लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में चास नगर निगम चास के स्वच्छता सर्वेक्षण, 2022 की बैठक की गई। बैठक में नगर की साफ-सफाई के बेहतर मानक और जागरूकता के लिए अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने डॉ० निरुपमा कुमारी को स्वच्छता सर्वेक्षण, 2022 का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

डॉ० निरुपमा कुमारी, रामरुद्र +2 उच्च विद्यालय जोधाडीह मोड़ चास, बोकारो के टी.जी.टी. हिंदी विषय की शिक्षिका है। इन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 तथा राष्ट्रीय आई.सी.टी अवार्ड 2019 से पुरुस्कृत किया गया है। साथ ही राज्य साधन सेवी समूह जे.सी.ई.आर.टी. राँची के विभिन्न कार्यशालाओं में सक्रिय प्रतिभागिता करती है। रेडियो एवं दूरदर्शन में माध्यम से भी इनके शैक्षणिक कार्यक्रम प्रसारित किए गए है। जिले के साथ-साथ राज्य के शैक्षणिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!