Hindi News

सबसे बड़ा तिरंगा, यात्रा में हज़ारो लोग हुए शामिल, 100 लोगो को 168 घंटे लगे झंडा बनाने में


Bokaro: 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिले में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया। Video:

यात्रा का आयोजन करने वाले जोहार वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा, “झंडे की माप 4500 मीटर (4.5 किलोमीटर) था। यह झंडा के कपड़ा सामान्य था। सिलाई करने वाले दर्ज़ी सहित 102 श्रमिकों को इतना लंबा तिरंगा सिलने में सात दिन लगे। बोकारो को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए मैंने इतना लंबा झंडा बनवाया है और मैंने उसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।”

बारिश के बावजूद तिरंगा यात्रा जोधाडीह मोड़ चास से शुरू होकर सेक्टर 4 गांधी चौक होते हुए महावीर चौक, बाय पास रोड और चेक पोस्ट पहुंची। यात्रा के दौरान पुलिस ने पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की हुई थी। लंबी तिरंगा यात्रा को देखकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!