Hindi News Politics

जब तक नफरत कम नहीं होगी, तब तक भाजपा कम नहीं होगी: इमरान प्रतापगढ़ी


Bokaro: कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंड राज्यसभा एमपी इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) ने रविवार को कहा कि अब राहुल गांधी की राजनीती अलग है। उन्होंने लम्बा टास्क लिया है। उनका मानना है कि, ‘जब तक नफरत कम नहीं होगी, तब तक भाजपा कम नहीं होगी’। इसलिए उन्होंने ‘नफरत छोड़ो- भारत जोड़ो’ के मैसेज के साथ यात्रा किया। इसी का असर है की कांग्रेस कर्नाटक विधान सभा चुनाव जीत गई और हम अब मध्य प्रदेश और महारष्ट्र भी जीतेंगे।

राहुल गांधी के देश जोड़ने के पैगाम को लेकर कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग पुरे देश भर में 100 अलग-अलग कार्यक्रम ‘भारत जोड़ो’ के नाम से कर रही। इसी क्रम में झारखण्ड का पहला भारत जोड़ो कार्यक्रम बोकारो के कर्बला मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ मंत्री, बनना गुप्ता आदि पार्टी के वरीय नेता मौजूद थे। पूरी सभा में हज़ारो के तादाद में लोग मौजूद थे।

दिए गए अपने भाषण में प्रतापगढ़ी के साथ-साथ अन्य नेताओ ने कर्नाटक के जीत को लेकर ख़ुशी जाहिर की और कार्यकर्ताओ में नए ऊर्जा का संचार किया। प्रतापगढ़ी ने राहुल गांधी के सन्देश को बताते हुए कहा कि वह देश में ‘मोहब्बत की दूकान’ खोलने निकले है। हिमाचल प्रदेश के जीत के बाद कांग्रेस की वहां मोहब्बत की दूकान खुली है, वही कर्नाटका में तो मोहब्बत का पूरा शोरूम खुल गया है। भाजपा ने राहुल गांधी से घर छीना, कांग्रेस ने भाजपा से कर्नाटका छीन लीया।

नए संसद भवन के उद्धघाटन पर बोलते हुए, प्रतापगढ़ी ने कहा कि उनलोगो ने संसद भवन का नहीं, बल्कि उद्धघाटन समारोह का बहिष्कार किया, क्युकी उसमे राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति को सम्मलित नहीं किया गया। लोकतांत्रिक व्यवस्था में, राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च पद माना जाता है। एहि नहीं, संसद भवन के उद्धघाटन के वक़्त महिला पहलवानो के साथ भी बदसलूकी की गई। जो बिलकुल भी सही नहीं था।

प्रतापगढ़ी ने अपने सम्बोधन में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जैसे ही भाजपा ने कर्नाटक का चुनाव हारा, वैसे ही 2000 रूपये का नोट बंद करवा दिया। शायद उनका वह नोट वहां चल नहीं पाया। बताइये, जो भाजपा अपना 2000 का नोट सात साल चला नहीं पाई, वह कांग्रेस से पूछती है कि 70 उसने क्या किया ? भाजपा के नौ सालो में सिलिंडर 450 रूपये से 1100 रूपये हो गए। पेट्रोल 58 रूपये से 100 रूपये हो गया।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा को जवाहरलाल नेहरू को धन्यवाद देना चाहिए की उन्होंने ऐसा लोकतंत्र दिया जिसमे की एक चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। भाजपा ने देश को गुमराह करने का काम किया। अंग्रेज़ो की नीति पर चलकर लोगो को बाटने का काम किया है। यह गांधी और गोडसे की लड़ाई है। इस देश में अगर कोई गोडसे का चाहने वाला है तो उसको खदेड़ कर भगाना है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!