Hindi News

Bokaro: विजय दिवस पर 1971 युद्ध के शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि


Bokaro: पूर्व सैनिक सेवा परिषद-बोकारो ने शनिवार को विजय दिवस के 52वें वर्ष के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 1971 के युद्ध के कुछ नायक जो इस नगर में निवास करते हैं, उन्ह्रें सम्मानित किया। शहर के शहीद उद्यान, सिटी पार्क में श्रद्धांजलि सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Follow: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के चीफ जनरल मैनेजर (TA) कुंदन कुमार थे। उनके साथ बीएसएल के जेनेरल मैनेजर (TA) ए के सिंह भी उपस्तिथ थे।

इस कार्यक्रम में परिषद के अतिरिक्त, नगर के गणमान्य नागरिकों की जिनमें विश्व हिदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती, संकल्प सृजन, एवं अन्य संगठनों सहित भाजपा नेता राजीव कंठ और कई गणमान्य लोग उपस्तिथ थे।

सभी लोगों ने मिलकर शहीदों के सम्मान में नारा बुलंद किया। कार्यक्रम भारत माता की जय, बंदे मातरम एवं भारतीय सेना अमर रहे के नारों से आरंभ हुआ। 1971 युद्ध के सभी उपस्थित गौरव सेनानियों के साथ सर्वप्रथम सभी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी व्यक्तियों ने एक एक कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

BSL सीजीएम कुंदन कुमार ने इस युद्ध के दौरान सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए, सैनिकों के प्रति हमेशा सम्मान का भाव रखने को कहा। उन्होंने कहा कि युद्ध मे हमारे सैनिकों ने अपने अदम्य साहस, अद्द्भुत पराक्रम, उत्कृष्ट रणकौशल, और अटूट कर्तव्यनिष्ठा को इतिहास के पन्नों में दुश्मन पर विजय के रुप में लिख दिया।

मुख्य अतिथि ने 1971 युद्द के उपस्थित सभी जांबाज़ सैनिकों चंद्रिका तिवारी, वशिष्ठ प्रसाद सिंह, बिहारी सिंह, चन्द्रेश्वर प्रसाद जायसवाल, बचन बिहारी सिंह, बृन्दा सिंह, बजरंग सिंह, एवं एस के सिंह बालाजी को सम्मानित किया।

इस युद्ध के जंवाजोँ ने अपने यादगार पलों को भी साझा किया जो काफी रोमांचित करने वाला और जोश भरनेवाला था। सभी पूर्व सैनिकों के साथ-साथ अन्य उपस्थित नागरिकों के द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं वीर शहीद अमर रहें के नारों से आकाश गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

मुख्य रूप से परिषद के पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर सिंह, पुर्व प्रान्तीय सचिव राकेश मिश्र, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुरेश बाबू, अध्यक्ष शत्रुघन सिंह, राजीव कुमार, मनोज कुमार झा, राजहंस, मनोज कुमार, शशि भूषण जी, संजीव कुमार, परमहंस, मुन्ना प्रसाद, अमित सिन्हा, राजीव रंजन सिन्हा, राजकुमार सिंह,मनोज पाण्डेय, अभय कुमार राय, निकेश गिरी, आदि ने भाग लिया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!