Bokaro Steel Plant (SAIL)

BSOA election: कहानी में आया Twist, प्रेजिडेंट पद के इस मजबूत दावेदार ने लिया नाम वापस


Bokaro: बोकारो स्टील ऑफिसर एसोसिएशन (BSOA) का चुनाव रोमांच से भरपूर होता जा रहा है। नॉमिनेशन वापस लेने की अंतिम तारीख के एक दिन पहले ही प्रेजिडेंट पद के मजबूत दावेदार लम्बोदर उपाध्याय ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब प्रेजिडेंट पद के लिए ए के सिंह (TA) और रवि भूषण (RMP) के बीच टक्कर होगी। उपाध्याय द्वारा नाम वापस लेने से जहा ए के सिंह राहत महसूस कर रहे है, वहीं भूषण के लिए अब यह चुनाव चुनौती बन गया है।

पूछने पर, बीएसएल के वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट, लम्बोदर उपाध्याय ने कहा कि लोगो के काफी कहने पर उन्होंने पहले चुनाव लड़ने का मन बनाया था। “प्लांट में तेनु कैनल रिपेयरिंग का बड़ा काम है, जिसे टाइम बाउंड पूरा करना है। मैं कैंपेनिंग या चुनाव में फोकस नहीं कर पाऊंगा। इस कारण मैंने अपना नाम वापस ले लिया है। पहले काम है, बाकी सब बाद में”।

जो भी हो पर उपाध्याय द्वारा नाम वापस लिए जाने से पुरे चुनाव का फोकस जनरल सेक्रेटरी के पद पर चला गया है। इस पद के लिए छह लोगो ने दावेदारी पेश की है। नए से लेकर पुराने चेहरे सभी इसी अखाड़े में उतरे हुए है। कैंपेनिंग शुरू है। फ़ोन पर बात और बैठकी का दौर चालू है। प्रत्याशियों द्वारा पहले अपने डिपार्टमेंट के लोगो से गिला-सिकवा दूर किया जा रहा है। फाइनेंस और एकाउंट्स डिपार्टमेंट के दो अधिकारियों – केसी गागराई और अजय कुमार पांडेय -ने इसी पद पर नॉमिनेशन कर दिया है।

BSOA के पूर्व अध्यक्ष डा. पी के पाण्डेय और एस के सिंह जैसे लोग भी जीएस पद पर खड़े अपने लोगो को बैकिंग दे रहे है। खेमा बटने लगा है, चुनावी माहौल बनने लगा है। कोषाध्यक्ष पद पर भी तीन प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया है। इस पद पर भी चुनाव रोचक रहेगा। साथ 32 जोनल रिप्रेजेन्टेटिव के पद पर 46 लोगो ने नॉमिनेशन भरा है।

अधिकारियों की बीच राजनीती परवान चढ़ रही है। जूनियर और सीनियर, पुराने और नए चेहरे, वही वाला समीकरण, दोस्ती और नाराजगी, स्थानीय और बाहरी, भाषा और भाषण आदि सब एंगल से अधिकारी एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहे है। कुछ भी हो 1800 अधिकारियों के बीच चर्चा का माहौल गर्म है।

यह है प्रत्याशियों के नाम:

President
1. A K Singh -TA
2. Ravi Bhushan – RMP
3. Lambodar Upadhyay -Water Management Dept

General Secretary
1. Mantosh Kumar – ETL
2.KC Gagrai -F&A
3.Neeraj Kumar – PL. Design
4.Kartik Prasad Rajak – SMS-2
5.Ajay Kumar Paswan – PROJECTS
6.Ajay Kumar Pandey -F&A

Treasurer
1.VS Narayan – CRM-3
2.SK Jha – S. MILL
3. Rajeev Ranjan – PURCHASE

President- 03
GS – 06
Treasurer – 03
ZR- 46


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!