Hindi News

36 नेशनल गेम्स: तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड टीम में बोकारो के दो खिलाड़ी का चयन


Bokaro: गुजरात राज्य अंतर्गत सितंबर माह में प्रस्तावित 36 नेशनल गेम्स 2022 में जिले के दो खिलाड़ी बोकारो का मान बढ़ाएंगे। शनिवार को जमशेदपुर में आयोजित चयन प्रतियोगिता में जिले के दोनों खिलाड़ियों ने झारखंड टीम में अपनी जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ियों का नाम गोल्डी मिश्रा एवं अनु सिंह है।

इन खिलाड़ियों का चयन ” इंडियन राउंड ” तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए झारखण्ड टीम में हुआ है। उपायुक्त (डीसी) कुलदीप चौधरी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दोनों खिलाड़ियों का चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने गोल्डी मिश्रा एवं अनु सिंह को प्रतियोगिता में राज्य व जिले का मान बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी।

उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री जी. ने भी दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी है। अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम ने भी दोनों खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभकामना दी है। अभी से ही प्रतियोगिता के लिए पूर्वाभ्यास शुरू करने की बात कहीं है। प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।


उल्लेखनीय हो कि, दोनों खिलाड़ी जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड में झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित तीरंदाजी खेल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। केंद्र के कोच एवं अन्य खिलाड़ियों में भी इसको लेकर खुशी का माहौल है।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!