Hindi News Politics

बोकारो में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एग्जिट पोल पर यह कहा…


Bokaro: ज़िले के भाजपा कार्यक्रताओ द्वारा बिरसा चौक नया मोड़ पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री रांची से गिरिडीह के मधुबन जा रहे थे। इसी क्रम में वह गुरुवार शाम को बोकारो में रुके। मौके पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण और अन्य भाजपाई मौजूद थे।

Click here to Follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

एग्जिट पोल कभी सही आता है, कभी नहीं आता है: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

बताया जा रहा है कि केंद्रीय जनजातीय कार्य मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा एक दिसंबर को मधुबन में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुंडा मधुबन क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। साथ ही साथ स्थानीय लोगों से मुलाकात व संवाद करेंगे।

केंद्रीय मंत्री मुंडा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों से मिलेंगे। जनता से यह जानकारी प्राप्त करेंगे कि केंद्र की योजना धरातल पर उतर रहा है या नहीं। मोदी सरकार की जो विकास योजनाएं हैं, उसका लाभ उन्हें मिला है या नहीं, आदि।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!