Bokaro: तेनुघाट बांध के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। तेनुघाट बांध प्रमंडल की ओर से 17 अगस्त 2026 को सुबह छह बजे जारी जलाशय स्तर प्रतिवेदन के अनुसार बांध का जलस्तर 846.80 फीट (258.10 मीटर) दर्ज किया गया। जलस्तर की प्रवृत्ति घटने की रही।

पिछले 24 घंटे में सुबह 8:30 बजे तक क्षेत्र में कोई वर्षापात दर्ज नहीं किया गया। जलाशय में वर्तमान में कुल 38,441 हेक्टेयर मीटर सकल जल संचयन (Gross Storage) है, जबकि जीवित जल संचयन (Live Storage) 22,236 हेक्टेयर मीटर दर्ज किया गया है।
7250 cusec क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
रिपोर्ट के मुताबिक तेनुघाट बांध से 7250 क्यूसेक प्रति सेकंड की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। जल निकासी के लिए कुल आठ रेडियल गेट खुले रहेंगे। इसके अलावा एक अंडर स्लूस गेट भी खुला रहेगा।

तेनुघाट बांध का अधिकतम संरक्षण स्तर 852 फीट निर्धारित है। इस स्तर पर बांध की सकल जल संचयन क्षमता 44,526 हेक्टेयर मीटर है। वर्तमान जलस्तर अधिकतम संरक्षण स्तर से करीब 5.20 फीट नीचे है।
प्रशासन को भेजी गई सूचना
तेनुघाट बांध प्रमंडल के बाढ़ नियंत्रण कोषांग ने जलस्तर और जल निकासी से संबंधित रिपोर्ट पश्चिम बंगाल के सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग सहित झारखंड के जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारियों को भेजी है।
इसके अलावा बोकारो और धनबाद के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। तेनुघाट बांध स्पिलवे के कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई है।


