Bokaro: चास स्थित गरगा डैम के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को डैम का वर्तमान जलस्तर 766.6 फीट दर्ज किया गया। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम का गेट 4 इंच खोला गया है।

पूरी रात खुला रहेगा डैम का गेट
प्रशासन के अनुसार जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए गेट पूरी रात खुला रहेगा। डैम की स्थिति और जलस्तर में होने वाले बदलाव पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
नदी और डैम के आसपास नहीं जाने की अपील
चास की अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा ने आम लोगों से अपील की है कि वे नदी एवं डैम के आसपास जाने से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

प्रशासन लगातार कर रहा निगरानी
प्रशासन की ओर से गरगा डैम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और जलस्रोतों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं।
