Hindi News

उद्योग बचाने तथा मजदूरों के अधिकार के लिए हम हर लड़ाई लड़ेंगे: AITUC


Bokaro: एटक (AITUC) का छठा सम्मेलन सेक्टर-2 कला केंद्र में आम सभा के साथ शुरू हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने कहा देश की मोदी सरकार मजदूर विरोधी है इस सरकार को उखाड़ फेंको।

उन्होंने बिरसा मुंडा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई मे बिरसा मुंडा के विद्रोह को भुला नहीं जा सकता। मजदूरों की लड़ाई ने देश को आजाद कराया। जब-जब आजादी की लड़ाई धीमी हुई मजदूरो ने भारत में हड़ताल, धरना, प्रदर्शन कर इस लड़ाई को आगे बढ़ाया। मजदूरों ने अंग्रेजों से लड़कर अपने अधिकार को हासिल किया और अपनी सुरक्षा के लिए कानून बनवाया।

एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरी, सीता सोरेन के साथ दुल्लू महतो, पीके गांगुली और यूनियन के महामंत्री कमरेडे रामाशय प्रसाद सिंह ने संबोधित किया। ढुल्लू महतो ने संबोधित करते हुए कहा एआईटीयूसी मजदूर हित में लगातार लड़ाई लड़ती है। उद्योग बचाने तथा मजदूरों के अधिकार के लिए हम हर लड़ाई में शामिल हैं। गरीबों के लिए काम करते हैं मुकदमा झेलना पड़ रहा है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।

सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण यहां के दबे कुचले शोषित वर्ग के उत्थान के लिए हुआ था लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अमरजीत कौर ने कहा कि जब एटक का झंडा थामा है तो सरकार की आंख से आंख मिलाकर मजदूर वर्ग की हिफाजत के लिए आगे बढ़ना होगा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!