Hindi News Politics

हाथ में पेंट-ब्रश लेकर दीवार पर सांसद, विधायक ने लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’


Bokaro: भाजपा का दीवार लेखन अभियान आज बुधवार को ज़िले के सभी विधानसभा में शुरू हुआ। भाजपा (BJP) के धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह, झारखंड नेता प्रतिपक्ष सह चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी और झारखंड विधानसभा में विरोधीदल के मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने अपने-अपने इलाको में अभियान की शुरुआत की।

Follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

बताया जा रहा है कि भाजपा इस अभियान को मंडल और बूथ स्तर तक चलाएगी। इसमें भाजपा और केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

बोकारो विधायक ने एलएच मोड़ बुथ नम्बर 129 में दीवार लेखन कर शुभारंभ किया। उन्होंने दीवार पर कमल का फूल बना “फिर एक बार मोदी सरकार” का नारा लिखा। बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि अभियान कल से सभी मंडल, नगर और प्रखंड में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में शुरू होगा।

वहीं विधायक अमर बाउरी ने चंदनकियारी शिव मंदिर बाजार बूथ 219 से दीवार लेखन शुरू किया। उन्होंने कहा कि दीवार लेखन कर लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त भाजपा के ‘दीवार लेखन कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया। हर बूथ तक इस अभियान को लेकर जाया जाएगा।

सांसद पी एन सिंह ने भी अपने लोकसभा क्षेत्र दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया। दीवार में उन्होंने लिखा ‘एक बार फिर मोदी सरकार’। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्य ‘सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-प्रयास, सबका-विश्वास’ प्राप्त कर विजय प्राप्त करेंगे। 

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!