Hindi News Politics

आँखों को चौड़ा कर, इस स्टाइल में बोले Congress प्रदेश अध्यक्ष- ‘फोटो खिंचवाने वाले नहीं, अब जमीनी कार्यकर्ताओं को मिलेगा पद’


Bokaro: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि परदेस में जाकर परिक्रमा करने वाले, सिर्फ फोटो खिंचवाने वाले की अब खैर नहीं। अब जन आंदोलन करने वाले, जनहित में कार्य करने वाले जमीनी कार्यकर्ता को ही दिया जाएगा पद। बुथ एवं पंचायत स्तर से लेकर प्रखण्ड स्तर तक मजबूत बूथ कमेटी बनाने की जरूरत है तभी हम विरोधीयो को शिकस्त दे सकते हैं।

ठाकुर ने कहा कि प्रखंड के अध्यक्ष हो या प्रकोष्ठ के अध्यक्ष या जिला के पदाधिकारी अपने-अपने जवाबदेही को इमानदारी पूर्वक निर्वहन करें तभी हम कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने इन बातों को बोकारो में आयोजित नव संकल्प जिला स्तरीय कार्यशाला में कहा।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार होटल हंस रीजेंसी के सभागार में नव संकल्प जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी के अध्यक्षता एवं निजाम अंसारी द्वारा संचालन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई उसके बाद चास प्रखंड अंतर्गत जीते हुए मुखिया पंचायत समिति एवं वार्ड सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में राजेश ठाकुर एवं पूर्व सांसद पूर्व मंत्री माननीय चंद्रशेखर दुबे उपस्थित हुए। अपने संबोधन में राजेश ठाकुर ने कहा पूर्व के दिनों जयपुर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नव संकल्प कार्यशाला में केंद्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा जो हम लोगों को संदेश मिला है आज उसे हम लोगों को संकल्प लेते हुए गांव-गांव पहुंच कर आम जनों तक पहुंचाने की जरूरत है। तभी हम 2024 में राहुल गांधी जी को देश का प्रधानमंत्री बना सकते हैं।

पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीड होती है। हम सभी को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाना होगा हमारे विरोधी तरह-तरह के षड्यंत्र लगाकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी राहुल गांधी जी को परेशान करने का काम किया जा रहा है। हमारे विरोधी हमें जितना परेशान करेंगे हम उतना देश में मजबूत बनके उतरेंगे।

जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा आज के यह नव संकल्प जिला स्तरीय कार्यशाला क्या आयोजन से कांग्रेस पार्टी को काफी लाभ मिलेगा सभी कार्यकर्ता ने संकल्प लेकर सोनिया गांधी राहुल गांधी जी के संदेश को गांव गांव जन जन तक पहुंचाएगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है कार्यकर्ता ने भी संकल्प लिया है 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को गद्दी से उठा के ही दम लेंगे।

इस मौके पर रामा राउत, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, जवाहरलाल माहथा, हरेंद्र सिंह, विमल कृष्ण चौबे, सुशील कुमार झा, उमेश प्रसाद गुप्ता, नारायण सिंह चौधरी, देवेंद्र नाथ चौबे, देवाशीष मंडल, साधु शरण गोप, रघुनाथ महतो, हसनुल्लाह अंसारी इत्यादि शामिल थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!